रामपुर शाहबाद रोड पर ट्रैक्टर ट्राली एवं डंपर की भिड़ंत में एक की मौत , तीन लोग हुए घायल
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: रामपुर जनपद के शाहबाद रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राली तथा एक डंपर में टक्कर हुई। टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई तथा डंपर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
हादसा मिलक कोतवाली क्षेत्र के किरा गांव के पास आज शनिवार सुबह लगभग 3:00 बजे रामपुर शाहबाद रोड पर एक ट्रैक्टर ट्राली तथा एक डंपर की टक्कर हो गई।
हादसे में ट्रैक्टर चालक वाजिद (30) निवासी ग्राम सिधौली थाना मीरगंज जिला बरेली की मौके पर ही मौत हो गई। वही ट्राली में सवार सिंधौली के ही आशिक व नईम भी घायल हो गए।
उधर डंपर चालक उत्तराखंड के बाजपुर निवासी चरणजीत सिंह भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल भेजकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर