भव्य कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का विराट आयोजन शुरू

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भव्य कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का विराट आयोजन शुरू

Tuesday, December 14, 2021 | December 14, 2021 Last Updated 2021-12-14T09:42:17Z
    Share
भव्य कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का विराट आयोजन शुरू
National 24 
 बदायूं उत्तर प्रदेश
दातागंज तहसील क्षेत्र के म्याऊं ब्लॉक के ग्राम गूरा वरेला मे  बैकुंठवासी अनंत श्री विभूषित त्रिदण्डी स्वामी श्री राघवेंद्राचार्य जी महाराज के अनुज भ्राता स्वामी श्री राजीवलोचनाचार्य जी महाराज की अवतार स्थली गूरा वरैला मे वैकुंठउत्सव के उपलक्ष्य में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का विराट आयोजन कथा व्यास परम पूज्य जगतगुरु वैक्टेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज महायज्ञ की शुरुआत हो गई।
 मंगलवार को जल यात्रा पंचांग पूजन, आचार्य वर्णन, मंडप प्रवेश, अग्नि स्थापना के बाद मुख्य आयोजन बुधवार की सुबह गणेश पूजन से शुरू होगी।
 इसी के साथ सात दिवसीय संगीतमयी विराट आयोजन  महायज्ञ की शुरूआत हो जाएगी। बुधवार को वेदी पीठों पर देवताओं का आह्वान, स्थापन पूजन कर यज्ञ आरंभ किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा एवं प्रवचन व वैदिक शास्त्रों पर आधारित कथा का वाचन किया जाएगा। इस मौके पर पुजारी  चंद्रजीत मिश्रा एवं समस्त ग्राम पंचायत गूरा वरैला ग्रामवासी क्षेत्रवासी मौजूद रहे
 शिवम भारद्वाज की रिपोर्ट
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close