पेंशनर्स दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों ने उठाई पेंशन की समस्या

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पेंशनर्स दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों ने उठाई पेंशन की समस्या

Saturday, December 18, 2021 | December 18, 2021 Last Updated 2021-12-18T11:06:28Z
    Share
पेंशनर्स दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों ने उठाई पेंशन की समस्या


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::
पेंशनर्स दिवस के मौके पर आज 17 लोगों ने अपनी पेंशन में आने वाली दिक्कतों को उठाया। उनकी समस्याओं को लेकर एडीएम प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य ने समस्याओं को दूर करने के आदेश अफसरों को दिए हैं।

रामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पेंशनर दिवस में अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी पेंशनरों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना। 

पेंशनरों से संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे पेंशनरों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा विभागीय अधिकारियों की वजह से सेवानिवृत्त कार्मिकों को पेंशन का लाभ प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। 

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त 11 कर्मचारियों ने अपनी पेंशन संबंधी समस्याएं रखीं। जिनके संबंध में प्राथमिकता से समाधान कराने को संबंधित विभागीय अधिकारियों को एडीएम प्रशासन ने निर्देशित किया। 

जिला कोषागार के वरिष्ठ कोषाधिकारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसके माध्यम से विभिन्न विभागों एवं कोषागार से जुड़ी पेंशनरों की समस्याओं का निराकरण कराया जाता है।
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close