कांग्रेंसियों ने जारी किया महिला घोषणा पत्र
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::कांग्रेसियों ने पार्टी का महिला घोषणा पत्र फिर जारी किया।उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश में उनकी सरकर बनी तो महिलाओं की तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
साथ-साथ महिलाओ को जरूरी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मंत्री नवेद मियां,पूर्व विधायक अफरोज अली खां, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रेशमा अफरोज, नगराध्यक्ष नोमान खां ने संयुक्त रूप से महिला घोषणा पत्र जारी किया।
नवेद मियां ने कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को मजबूत करने के लिए यह घोषणा पत्र जारी किया है। उनकी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को सालभर में तीन सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे।
इसके अलावा फ्नी बस सेवा भी दी जाएगी। साथ ही साथ फ्नी स्मार्ट फोन और स्कूटी भी दी जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया जाएगा।
पूर्व विधायक अफरोज अली खां ने केंद्र और प्रदेश सरकार को यह आरोप लगाया कि 2014 के बाद से शिक्षा का बजट लगातार घटाया जाता रहा है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का 60 प्रतिशत बजट सिर्फ विज्ञापन पर खर्च हुआ। जबकि सरकार ने जनता के बजाए अपने विज्ञापन पर ध्यान दिया।
सरकार ने महिलाओं को भागीदार बनाने की कोशिश नहीं की। कहा कि महिलाएं अपनी ताकत को पहचानें। अपनी शक्ति को राजनीतिक शक्ति में बदल दें। अगर ऐसा हुआ तो जातिवाद और सम्प्रदाय वाद नहीं चलेगा। बल्कि विकास की राजनीति करनी पड़ेगी।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर