रोडवेज बस स्टॉप पर बस न रोकने पर यात्रियों ने किया हंगामा
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::जनपद
रामपुर के रामपुर शाहबाद रोड पर पटवाई में रोडवेज बस न रोकने पर यात्रियों ने हंगामा किया।
यात्रियों ने आरोप लगाया कि रामपुर रोडवेज कर्मचारी प्राइवेट बस मालिकों के साथ मिले है। जिसके कारण रोडवेज कर्मी पटवाई मे बस न रोक कर सीधे निकल जाते हैं।
जैसा कि आपको बता दे कि रामपुर-शाहबाद मार्ग पर पांच बसें चलाई जा रही हैं। लेकिन पटवाई में बसें नहीं रुकती हैं।
यदि कोई भी बस कभी -कभार रुक भी जाती है तो चालक उसे यात्री शेड के बजाए उसे सिर्फ एक मिनट के लिए पीछे रोक लेता है।
रोड पर खड़े होने के बाद भी यदि यात्री इशारा न करे तो चालक बस लेकर आगे बढ़ जाता है। यही रवेया रोडवेज बस का आज बुधवार को हुआ।
सुबह करीब नौ बजे शाहबाद की ओर से एक रोडवेज बस आ रही थी। यात्रियों ने उसे रुकने का इशारा किया पर बस नहीं रोकी।
गुस्साए यात्रियों ने हंगामा किया। उनमें से किसी यात्री ने एआरएम को भी फोन लगाया। अधिकतर यही देखने को मिलता है कि बस मे सीट खाली होने के बाद भी चालक रोड पर खड़े यात्रियों को देखकर भी बस नही रोकते।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर