कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, वजीरगंज के युवा बोले- हमने अपना हीरो खो दिया...
9/12/21
नेशनल 24
वजीरगंज बदायूं उत्तर प्रदेश
हमने अपना हीरो खो दिया... यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है। फर्स्ट सीडीएस जनरल बिपिन रावत के इस दुनिया में नहीं होने की खबर से हर कोई स्तब्ध है। रावत को अपना हीरो मानने वाले युवा भी उनके इस तरह जाने की खबर से व्यथित हैं। गुरुवार शाम को नगर के युवाओं ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत को आगरा रोड स्थित शहीद प्रतिमा के पास कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भावुक युवाओं ने कहा कि वह हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे।
युवा पंडित देवेश शंखधार ने कहा कि जब से मैंने ये खबर सुनी है, मैं स्तब्ध हूं। उनका इस तरह से जाना यकीन नहीं हो रहा। मेरी तरह किसी के लिए भी इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल है।
वहीं विजय सिंह ने कहा कि उनसे तो अभी बहुत कुछ सीखना था यूं अचानक जाने से नगर व देश के युवा बहुत व्यथित हैं
युवा निशांत सिंह ने कहा कि मैं उनका कायल था। उनका व्यक्तित्व हर युवा के लिए प्रेरणा है। इस तरह के अफसर का जाना सभी के लिए शॉकिंग है।
इस अवसर पर उपेंद्र मौर्य, निशांत शर्मा, विशेष सिंह, तनु तोमर, अरुण कुमार, सनूप सिंह, ध्रुव प्रताप, गौरव ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
वजीरगंज से देवेश शंखधार की रिपोर्ट