प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना
नेशनल 24
बदायूं उत्तर प्रदेश
10/12/21
बदायूँ। 10 दिसम्बर। वरिष्ठ परियोजना अधिकारी यूपीनेडा ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना (पीएम कुसुम कम्पोनेन्ट-सी) अभिव्यक्ति की रूचि (ईओआई) नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) भारत सरकार द्वारा कृषको के आय में उद्देश्य से प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना घोषित की गयी है। एमएनआरई, भारत सरकार एवं राज्य सरकार के ऊर्जा विभाग/डिस्काम के सहयोग से योजना संचालित की जा रही है। पीएम कुसम कम्पोनेन्ट-सी योजनान्तर्गत पृथक कृषि विद्युत फीडरों के सौर ऊर्जीकरण हेतु फीडर लेवल पर सोलर पावर प्लाण्ट की स्थापना की जायेगी।
योजनान्तर्गत प्रथम चरण में चिन्हित 354 पृथक विद्युत कृषि फीडरों पर कुल वार्षिक ऊर्जा खपत के समतुल्य ऊर्जा उत्पादन हेतु आवश्यक क्षमता के सोलर पावर प्लाण्ट की स्थापना चयनित सोलर पावर डेवलपर के माध्यम से करायी जाएगी, जिनसे सौर ऊर्जा का क्रय उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि0 (यूपीपीसीएल) द्वारा विद्युत टैरिफ आधारित बिडिंग में प्राप्त न्यूनतम टेरिफ पर 25 वर्षों तक किया जाएगा। सोलर पावर प्लाण्ट की स्थापना हेतु चिन्हित विद्युत फीडर के निकटस्य प्रति मेगावाट लगभग 04 एकड भूमि की आवश्यकता होगी। किसी एक कृषक/भू-स्वामी के पास सोलर पावर प्लाण्ट की स्थापना हेतु पर्याप्त भूमि नहीं होने की स्थिति में 02 अथवा अधिक कृषकों/भू-स्वामियों द्वारा पूल करके अपनी भूमि सोलर पावर डेवलपर को उपलब्ध करायी जा सकती है। कृषकों/भू-स्वामियों द्वारा अपनी भूमि सोलर पावर डेवलपर को विकय द्वारा अथवा 25 वर्षों हेतु लीज पर उपलब्ध करायी जा सकती है। लीज पर भूमि देने पर कृषक/भू-स्वामियों को लीज किराया के रूप में नियमित आमदनी प्राप्त होगी।
राज्य सरकार द्वारा योजनान्तर्गत प्रथम चरण में चिन्हित कृषि विद्युत फीडरों के सौर ऊर्जीकरण हेतु सोलर पावर डेवलपर के चयन से पूर्व सोलर पावर प्लाण्ट की स्थापना हेतु आवश्यक भूमि की उपल्बधता की सूचना/इच्छा संबंधित कृषकों/भू स्वामियों से प्राप्त करने का कार्य भारत सरकार की नामित संस्था-सोलर इनर्जी कारपोरेशन ऑफ इण्डिया (सेकी) के माध्यम से कराया जा रहा है। सेकी द्वारा तत्कम में निर्गत ईओआई डाक्यूमेंट बेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाॅट सेकी डाॅट को इन पर उपलब्ध है, जिसमें भाग लेने की अन्तिम तिथि 13.12.2021 है। इच्छुक कृषक/भू-स्वामियों द्वारा भूमि उपलब्ध कराये जाने संबंधी बिड ई-मेल आईडी काॅनटेक्ट एटदरेट सेकी डाॅट को डाॅट इन पर अन्तिम तिथि 13.12.2021 तक अपलोड की जा सकती है। आमंत्रित ईओआई के उत्तर में भूमि की उपलब्धता की सूचना प्राप्त होने के पश्चात सेकी द्वारा सोलर पॉवर डेवलपर के चयन हेतु निविदा आमंत्रण की कार्यवाही की जाएगी। योजनान्तर्गत भारत सरकार द्वारा सोलर पावर प्लाण्ट की स्थापना पर अधिकतम 1.05 करोड़ रूपए प्रति मेगावाट की केन्द्रीय वित्तीय अनुदान धनराशि चयनित सोलर पावर डेवलपर को यूपीपीसीएल के माध्यम से उपलब्ध करायी जानी प्रावधानित है। जनपद बदायूँ में चयनित सबस्टेशनों के नाम अलापुर, विसौली, गुलडिया, इस्लामनगर, ककराला, करोलिया, नागरझूना, सखानू, उसहैत एवं जरीफनगर आदि है।