नेशनल हाईवे स्थित धमोरा गाँव में गरजी जेसीबी, हटाया अतिक्त्रमण
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::जनपद रामपुर के थाना शहजादनगर के धमोरा गांव में अवैध निर्माण पर आज जेसीबी चलवाई गई,जिससे हड़कंप मच गया।
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार मिलक उपजिलाधिकारी राकेश कुमार ने शहजादनगर पुलिस की मौजूदगी धमोरा में अभियान चला कर अतिक्रमण हटा दिया।
तहसील मिलक के धमोरा गांव में पुरैना रोड़ के किनारे हो रहे अतिक्त्रमण की सूचना ग्राम पंचायत धमोरा ने जिलाधिकारी रामपुर से शिकायत की गई थी ।
जिलाधिकारी के आदेशानुसार मिलक उपजिलाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में चले अभियान मे शहजादनगर थाना प्रभारी प्रदीप मालिक ने अपनी फोर्स के साथ पहुंच कर कार्रवाई करते हुए पालिका की जेसीबी से रोड़ पर हो रहे कबड़े के अतिक्त्रमण को हटा दिया।
पुलिस ने हटाए गए अतिक्रमण को ट्रॉली में भरकर धमोरा पुलिस चौकी में रखवा दिया।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर