पार्किंग स्थल की मांग को लेकर व्यापारियों ने दिया ज्ञापन रामपुर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पार्किंग स्थल की मांग को लेकर व्यापारियों ने दिया ज्ञापन रामपुर

Monday, December 13, 2021 | December 13, 2021 Last Updated 2021-12-13T14:10:14Z
    Share
पार्किंग स्थल की मांग को लेकर व्यापारियों ने दिया ज्ञापन


रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24)::जनपद के तहसील स्वार मे
पार्किंग स्थल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नगर में पार्किंग स्थल बनवाने के साथ ही जाम की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की।

आज सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल के स्वार तहसील अध्यक्ष अनवर अली के नेतृत्व में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी एकत्र होकर तहसील पहुंचे।जहां नगर में पार्किन स्थल न होने ओर रोज मर्रा लग रहे नगर जाम की समस्या को लेकर उपजाधिकारी सचिन राजपूत को ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन के द्वारा अवगत कराया गया कि नगर में पार्किंग स्थल नही होने के कारण लोग अपने वाहन सड़कों पर खड़ा कर देते है। जिसके चलत मुख्य बाजार,कोतवाली मार्ग,स्वार रामपुर बाजपुर मार्ग पर जाम लगना आज के समय एक आम बात हो गई है।जिसके चलते लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन में पालिका प्रशासन को निर्देशित कर नगर में पार्किंग स्थल की व्यवस्था शीघ्र कराए जाने की मांग की।जिससे लोगों को रोजमर्रा लग रहे जाम से निजात मिल सके।इस दौरान राकेश चंद्रा, साजिद पाशा नफीस कादरी,मोहम्मद आसिफ,अजेंद्र राठौर,गुड्डू,फैज खान,इमरान वारसी, हाशिम शान,अरबाज आलम,शाह जमान, मेहरबान अली,आरिफ, सलमान, फारुख आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close