छह दिवसीय मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में पूजन -बिसौली हत्सा
नेशनल 24 बदायूं उत्तर प्रदेश
बिसौली --ग्राम हत्सा स्थित हनुमान गढी मंदिर पर छह दिवसीय रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन यजमानों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डालीं। भक्तों ने यज्ञशाला की परिक्रमा कर मनौतियां मांगीं।
बदायूं मार्ग स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर आश्रम हत्सा पर सोमवार को भी विद्वान आचार्यो ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रूद्रयज्ञ में आहुतियां डलवायीं।
यजमान रामेश्वर दयाल मिश्रा, अशोक मिश्रा, सत्यदेव मिश्रा, राम सुमिरन लाल मिश्रा, शिवऔतार शंखधार ने जोडों के साथ आहुतियां दीं।
इधर भक्तों ने यज्ञशाला की दिन भर परिक्रमा कर मनौतियां मांगीं। सोमवार को भी दोपहर में शुरू हुआ राधा कृष्ण की झांकियों के साथ भजन कीर्तन देर शाम तक चलता रहा।
संयोजक पुनीत शंखधार ने बताया कि योगी जी को पुनः सीएम बनने की कामना के साथ रूद्र यज्ञ का आयोजन हत्सा गांव की कमेटी द्वारा किया जा रहा है।
इस मौके पर चंद्रपाल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, राम सुमिरनलाल मिश्रा, दिलीप मिश्रा, मुकेश मिश्रा, रेनू मि़़श्रा, अरूण शर्मा, रामदेव मिश्रा, आकांक्षा शर्मा, राजेश शंखधार, शिवम शर्मा आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।