पुलिस की अभद्र व्यवहार के कारण भड़के अधिवक्ता -- रामपुर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पुलिस की अभद्र व्यवहार के कारण भड़के अधिवक्ता -- रामपुर

Wednesday, December 8, 2021 | December 08, 2021 Last Updated 2021-12-08T14:04:54Z
    Share
पुलिस की अभद्र व्यवहार के कारण भड़के अधिवक्ता

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: मामला जनपद रामपुर के गंज थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस के उत्पीड़न के कारण अधिवक्ताओं ने आज बुधवार को बार सभागार में जमकर नारेबाजी की। 

साथ ही साथ अधिवक्ताओं ने हड़ताल की भी घोषणा कर दी। अधिवक्ताओं ने गंज पुलिस पर अधिवक्ताओं से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। 

जानकारी के अनुसार एक अधिवक्ता की पुलिसकर्मी से नोकझोंक हो गई। इससे पहले भी अधिवक्ताओं के साथ पुलिस का रवैया ठीक नहीं रहा है। 

जिसके विरोध में आज बुधवार को अधिवक्ताओं ने बार सभागार में एकत्रित होकर रोष जताया। साथी अधिवक्ताओं ने पुलिस के इस रवैए की कड़ी शब्दों में निंदा की। 

पुलिस के इस दुर्व्यवहार को लेकर अधिवक्ताओं ने 24 दिसंबर तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी। 
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close