समाधान दिवस में आई शिकायतों के झूठे निस्तारण पर बिफरे ग्राम प्रधान
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: जनपद रामपुर की तहसील बिलासपुर में आज सोमवार को ग्राम प्रधानों की एक संगठन के नेतृत्व में दर्जनों ग्राम प्रधानों ने एसडीएम से मुलाकात की।
प्रधानों ने लेखपाल पर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगाया। प्रधानों ने समाधान दिवस पर आई शिकायतों का जूता निस्तारण दिखाने पर कार्यवाही करने की मांग की।
प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह के नेतृत्व में दर्जनों प्रधान बिलासपुर तहसील पहुंचे एवं एसडीएम निरंकार सिंह से मुलाकात की। प्रधान संगठन ने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कोई समस्या जिसे लेखपाल के समक्ष रखा जाए तो लेखपाल उसे अनदेखा कर देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लेखपाल कई-कई दिनों तक गावों में झांकते भी नहीं है।
यदि समाधान दिवस में कोई शिकायत पहुंचती है तो वह उस को संज्ञान में ना लेकर हवा में ही उसका निस्तारण कर देते हैं। जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह ने कहा कि अगर लेखपाल ग्रामीण क्षेत्रों एवं प्रधानों की समस्याओं पर संज्ञान नहीं लेंगे तो मजबूरन संगठन को डीएम कार्यालय के सामने धरना देने को बाध्य होना होगा।
इस मौके पर मोहम्मद हसन, जमील अहमद, इदरीस अहमद, प्रदीप सिंह, भोला सिंह, रियाज अहमद, नदीम अहमद, सुखबीर सिंह, ओम प्रकाश यादव एवं यूनुस अली आदि प्रधान मौजूद रहे।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर