जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का किया आह्वान
नेशनल 24 लाइव न्यूज़
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24)::भारतीय जनता पार्टी की बैठक में भाजपा जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से जन विश्वास यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया। भारी संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। साथ ही कार्यक्रताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई।
कल यानी शनिवार को जनपद रामपुर गाँव राठोंडा जहाँ कि एक शंकर भगवान का ऐतिहासिक मंदिर है, में जनविश्वास यात्रा के आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन सभा को लेकर शुक्रवार को मुख्य बाजार स्थित हिंदू समाज कल्याण धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।
कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाए जाने को लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने स्वार विधान सभा के कार्यकर्ताओं को 50 बसें,2सौ गाड़ियां लेकर जाने का लक्ष्य दिया।उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से गांव गांव जाकर लोगों से जन सम्पर्क कर जन विश्वास यात्रा के समापन समारोह में को सफल बनाने का आह्वान करने की अपील की।
बैठक में पूर्व विधान सभा प्रत्यशी लक्ष्मी सैनी,नगर पंचायत मसवासी हरिओम मौर्य,पन्ना लाल सैनी,दिलीप अरोरा,डोली रंधावा,अमृता रंधावा खन्ना,दीप गोयल,नोवत सैनी,हरीश मौर्य,राजीव वर्मा,महेश मौर्य,पवन कुमार,दीप गोयल,महेंद्र सैनी,कृष्ण लाल चंद्रा, पंकज सैनी,लष्मी कांत सैनी,प्रफुल्ल गुप्ता,मुकुट लाल,प्रेम पाल सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर