कार और डीसीएम की भिड़ंत में एक की मौत, एक हुआ घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कार और डीसीएम की भिड़ंत में एक की मौत, एक हुआ घायल

Tuesday, January 4, 2022 | January 04, 2022 Last Updated 2022-01-04T13:54:15Z
    Share
कार और डीसीएम की भिड़ंत में एक की मौत, एक हुआ घायल

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (यूपी केसरी 24):: रामपुर की थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक कार में डी सी एम ने जोरदार टक्कर मार दी। डीसीएम की टक्कर से कार में सवार दो लोगों में एक की मौके पर ही मौत हो गई। 

जबकि एक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

घटना जनपद रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के बिलासपुर गेट निवासी वसीम अहमद अपने साले मोहम्मद आसिफ के साथ कार से दिल्ली गए थे। दिल्ली से वापस आते समय आज मंगलवार की सुबह रामपुर बाईपास के जीरो पॉइंट पर कार में डीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी जबर्दस्त हुई कि कार काफी दूर तक घसीटते हुए चली गई। रोड पर कार्यशैली से काफी क्षतिग्रस्त भी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एकत्रित हुए राहगीरों की मदद से कार में दबे लोगों को बाहर निकाला। 

कार सवार वसीम अहमद की मौके पर ही मौत हो गई तथा उसका साला मोहम्मद आशिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर उसके साले मोहम्मद आशिक को अस्पताल में भर्ती कराया। 

घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष क्लब सिरोही के अनुसार परिजनों के द्वारा डीसीएम चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close