जनसंपर्क अभियान में भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता का शहर विधानसभा क्षेत्र के दनियापुर गांव में तूफानी दौरा
नेशनल 24 लाइव न्यूज़
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता ने आज शनिवार को शहर विधानसभा क्षेत्र के गांव दनियापुर गए। उन्होंने ग्राम प्रधान निरंजना देवी के आवास पर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया।
ग्राम वासियों ने उनका भारत भैया जिंदाबाद के नारे लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से समझाया।
उन्होंने गरीब महिलाओं एवं विकलांगों को कंबल बांटे। उन्होंने सभी ग्राम वासियों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपना कीमती वोट एवं जीत का आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर