फसलों को उजाड़ रहे आवारा पशु, किसान परेशान
नेशनल 24live न्यूज़
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):जनपद रामपुर में आवारा पशु गेहूं एवं लहा की हरी-भरी फसल को उजाड़ रहे हैं। ऐसे में किसान रात और दिन 24 घंटे अपने खेतों पर रहकर फसल की रखवाली कर रहे हैं।
ऐसे मे रामपुर के रामगंगा और कोसी नदी के किनारे गांव के किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं।यहाँ पशुओं का झुंड आकर फसल को रौंदते हुए आगे निकल जाता है।
इन आवारा पशुओं से फसल को उजड़ते देख किसान परेशान हैं। भारतीय किसान यूनियन के शाहबाद ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर