National 24 Live News
4/1/2022
बदायूँ/उत्तर प्रदेश
कतगांव वि. क्षे. बजीरगंज: योगी सरकार गौवंशीय पशुओं को सुरक्षा व्यवस्था के लिए पानी की तरह पैसा बहा रही है वहीं सरकार के मंसूबे इस पर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। ठंड में बेसहारा गौवंशीय पशुओं को कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिससे वह सड़कों पर घूमकर रातें काट रहे हैं। और मौत के ग्रास में समाते जा रहे हैं।
ग्राम पंचायत कतगांव में सैकड़ों की संख्या में बेसहारा गौवंशीय पशु घूम रहे हैं। जिनके लिए ठंड से बचने के लिए कोई सहारा नहीं है जिन्होंने अपना सड़क पर बैठने का आसरा बना लिया है।
जहां पूरी रात कड़कड़ाती हुई ठंड में ही निकल जाती है। गौवंशीय पशुओं को कोई इंतजाम नहीं किए हैं। कत गांव में बेसहारा गौवंशीय पशुओं के लिए कोई स्थाई व अस्थाई गौशाला नहीं है। गाव वालो ने बताया कि जब से ठंड शुरू हुई है तब से अब तक करीब दस गौवंशीय पशुओं की मौत हो चुकी है कत गांव में बेसहारा गौवंशीय पशुओं की स्थति बहुत ही दयनीय है। जहां अक्सर गौवंशीय पशुओं की मौत रोड पर या जंगलों मे ठंड के कारण होती रहती है।
National 24 Live News