श्रमिक कार्ड धारी लोगों के खाते में भेजी गई एक हजार की पहली किस्त

Notification

×

All labels

All Category

All labels

श्रमिक कार्ड धारी लोगों के खाते में भेजी गई एक हजार की पहली किस्त

Monday, January 3, 2022 | January 03, 2022 Last Updated 2022-01-03T14:19:45Z
    Share

श्रमिकों के खाते में भेजी गई एक हजार रुपए की प्रथम किश्त
बदायूँ : 03 जनवरी। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा ई श्रम पोर्टल पर पंजीकृत असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को भरण पोषण भत्ता रूपये एक हजार की प्रथम किश्त दिए जाने का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को भी एक हजार रुपए आपदा राहत योजना के अन्तर्गत उनके बैंक खातों में सीधे स्थानांतरित किए जाने का शुभारंभ किया गया है। इसी क्रम में विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज, चेयरमैन नगरपालिका दीपमाला गोयल, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार, सहायक श्रमायुक्त, बीएमएस के जिला मंत्री मनोज जौहरी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, श्रम विभाग के कर्मचारी विचित्र, मनीष, रुबेश, सत्येंद्र, मुकेश, सुमित वा आमिर आदि उपास्थित रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में असंगठित क्षेत्र के कर्मकार वा निर्माण श्रमिक भी उपस्थिति रहै।

बदायूं से वरिष्ठ संवाददाता 
राहुल शर्मा की रिपोर्ट
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close