तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दंपत्ति और एक बालक हुआ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दंपत्ति और एक बालक हुआ

Saturday, January 1, 2022 | January 01, 2022 Last Updated 2022-01-01T14:08:56Z
    Share
तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार दंपत्ति और एक बालक हुआ
 नेशनल 24 लाइव न्यूज़
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपत्ति एवं एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार एवं बाइक को अपने कब्जे में कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

घटना जनपद रामपुर के मसवासी चौकी क्षेत्र के गांव मझरा एवज निवासी कयूम अपनी पत्नी भूरी और चार वर्षीय बेटे असद अली के साथ आज शनिवार दोपहर बाइक से स्वार की ओर जा रहे थे। 

रास्ते में खौदकला गांव के पास पीछे से आए एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हाथ से को देख तमाम भीड़ एकत्रित हो गई। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार एवं बाइक बाइक को अपने कब्जे में कर घायल हुए लोगों को राहगीरों की मदद से काशीपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां बालक असद अली की हालत नाजुक बताई गई है। 

चौकी इंचार्ज कोमल सिंह के अनुसार कार चालक रामनगर का निवासी है। घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close