हल्की बूंदाबांदी के साथ बड़ी ठिठुरन
नेशनल 24 लाइव न्यूज़
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन२४) :: रामपुर में हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम ने अपना मिजाज बदला, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है।
बीते दिसंबर माह पूरा हल्की ठंड से निकला। इधर जनवरी 2022 के तीन-चार दिन मौसम अच्छा रहा लगा, जैसे इस वर्ष जनवरी में भी सर्दी नहीं पड़ेगी। आखिर मौसम ने बीते मंगलवार की शाम से ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया।
कल शाम लगभग 8 बजे छुटपुट बूंदाबांदी के बाद आज बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। जबकि सुबह सूर्य नारायण ने कुछ पल के लिए आंख मिचोली खेली। लेकिन कुछ समय पश्चात मौसम बदल गया और बूंदाबांदी शुरू हो गई।
बूंदाबांदी के साथ-साथ ठंड भी बढ़ गई। इस बदले मौसम से जहां किसानों की गेहूं, मटर एवं आलू जैसी फसलों को फायदा हुआ। वहीं व्यापारियों को भी मौसम लाभ लेकर आया बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली ।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर