*मनचले ने एक इंटर कॉलेज की छात्रा को छेड़ा*
*दबंग युवक के परिवार जनों ने रात्रि में पीड़ित छात्रा के घर पर जाकर फैसले का बनाया दबाव*
*सहसवान* कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम के युवक ने एक इंटर कॉलेज की छात्रा को सरे रहा की छेड़खानी कोतवाली पुलिस को पीड़ित छात्रा ने दी तहरीर
बताते चलें छात्रा ने तहरीर में बताया है कि उसके घर के सामने रहने वाले युवक ने छात्रा को एक महा् से छेड़खानी एवं अश्लीलता बातें कर उसका अश्लील फोटो बनाकर उसे बदनाम करने के लिए
दबाव बनाया कि तुम मुझसे मिल अन्यथा तेरी पढ़ाई छूट जाएगी छात्रा काफी डरी सहमी थी इसकी जानकारी उसने अपने परिवार वालों को नहीं दी लेकिन पीड़ित छात्रा ने कल कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी जिसकी जांच सब इंस्पेक्टर सरिता रानी द्वारा की जा रही थी
लेकिन बीती रात्रि 10:30 बजे के करीब दबंग युवक के परिवार जन पीड़िता के घर आ धमके और फैसले का दबाव बनाने लगे जब इसकी जानकारी उसके परिवार जन को हुई तो उन्होंने आज फिर कोतवाली पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
संवादाता शिव यादव की रिपोर्ट सहसवान