मानसिक रूप से परेशान युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मानसिक रूप से परेशान युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Thursday, January 6, 2022 | January 06, 2022 Last Updated 2022-01-06T13:44:28Z
    Share
 नेशनल 24 लाइव न्यूज़
मानसिक रूप से परेशान युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24):: गांव के पूर्व प्रधान के बेटे ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। युवक की मौत पर परिजनों का घर में रो रो कर बुरा हाल है। 

घटना जनपद रामपुर के थाना मिलक खानम क्षेत्र के गांव पिपलिया जट्ट की है। जहां गांव निवासी अली अहमद का बेटा राशिद(37) ने बीते बुधवार की शाम घर में अपने ऊपर खुद गोली चल कर आत्महत्या कर ली। 

इधर गोली की आवाज सुनकर परिजन भी उसके पास पहुंच गए। परिजनों का राशिद को खून से लतपथ पड़ा देख होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजन खून से लतपथ पड़े राशिद को उठाकर जिला अस्पताल लाये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

उधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। युवक की मौत पर घर में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

परिजनों का कहना है कि मृतक राशिद काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था जिस कारण उसका इलाज भी चल रहा। 
      
 रामपुर से सुधीर शर्मा की रिपोर्ट
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close