फोर्स ठहरने के लिए एसपीआरए ने देखे कालेज परिसर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फोर्स ठहरने के लिए एसपीआरए ने देखे कालेज परिसर

Friday, January 7, 2022 | January 07, 2022 Last Updated 2022-01-07T14:17:04Z
    Share


फोर्स ठहरने के लिए एसपीआरए ने देखे कालेज परिसर

नेशनल 24 लाइव न्यूज़
बिल्सी। आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा ने उत्तर प्रदेश में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बूथों पर तैनात होने वाले पुलिस फोर्स को ठहरने के लिए नगर के नन्नूमल जैन इंटर कालेज, एनए इंटर कालेज, महेश बाल इंटर कालेज, भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कालेज का निरीक्षण किया। ताकि पुलिस फोर्स को ठहरने में किसी तरह की दिक्कतें न होने पाए। एसपीआरए ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव को लेकर तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्होने क्षेत्र के संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होने किसी भी बूथ पर मतदाता के लिए कोई परेशानी न होने पाएं। इसलिए सभी तरह की तैयारियों को बारीकी से देखा जा रहा है। उनके साथ सीओ बलदेब सिंह खनेडा, एसएचओ दिनेश कुमार शर्मा, एसएसआई डीपी सिंह आदि फोर्स मौजूद रहा।

 नेशनल 24live न्यूज़
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close