ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित दो व्यक्तियों के 24000 रुपये बैंक खाते में वापस कराये

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित दो व्यक्तियों के 24000 रुपये बैंक खाते में वापस कराये

Wednesday, February 16, 2022 | February 16, 2022 Last Updated 2022-02-16T12:17:24Z
    Share
साइबर सेल, रामपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, ऑनलाइन धोखाधड़ी से पीड़ित दो व्यक्तियों के 24000 रुपये बैंक खाते में वापस कराये

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24)::श्री रोहित कुमार निवासी अशोक विहार कालौनी आगापुर थाना सिविल लाइन, रामपुर द्वारा पुलिस कार्यालय में श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर श्री अंकित मित्तल के समक्ष अपना प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मैने अपनी मोटर साईकिल को बेचने के लिए OLX APP पर डाला था, जिस पर एक व्यक्ति ने मेरे फोन पर फोन किया और एडवांस देने के लिए बोला। 
उक्त व्यक्ति द्वारा गूगलपे किया और एक रूपया भेजा, जिसकी कुछ अलग तरह की प्रक्रिया थी। एक रूपया हमारे एकाउंट में आ गया। इसके उपरान्त तीन बार उसके खाते से लगभग 11000 रूपये कट गये। 

जालसाजी का शिकार होने और जालसाजों के द्वारा उसके रुपये निकाल लिये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया।
इसके अतिरिक्त श्री शिवा कान्त शर्मा ग्राम बकैनियॉ द्वारा भी महोदय को एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें अंकित किया गया है कि उसके गुमराह कर उसके खाते से 14390 रूपये का ट्रांजक्सन करवाकर उसके साथ धोखाधडी हो गयी है।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर श्री अंकित मित्तल द्वारा उक्त प्रार्थना-पत्रों का तत्काल संज्ञान लेते हुए साइबर सेल जनपद-रामपुर के प्रभारी उप निरीक्षक श्री सचिन तोमर, का0 दीपक कुमार साइबर सेल रामपुर को त्वरित आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, जिनके अथक प्रयास से श्री रोहित कुमार के साथ हुई धोखाधडी के 10,000 रूपये तथा श्री शिवा कान्त शर्मा के 14000 रूपये बैंक खाते में वापस कराया गया। 

रुपये वापस आने से श्री रोहित कुमार व श्री शिवा कान्त शर्मा द्वारा प्रसन्नता व्यक्त किया गया तथा प्रफुल्लित होते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय तथा साइबर सेल को धन्यवाद दिया गया।
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close