देखिए कहां की गई दिव्यांग की गोली मारकर हत्या

Notification

×

All labels

All Category

All labels

देखिए कहां की गई दिव्यांग की गोली मारकर हत्या

Friday, February 18, 2022 | February 18, 2022 Last Updated 2022-02-18T12:24:03Z
    Share
दिव्यांग दुकानदार की दुकान में सोते समय की गोली मारकर हत्या

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन24):: मिलक कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक दिव्यांग दुकानदार की दुकान में रात मे सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। 

दिव्यांग का शव सुबह दुकान में मिला। सूचना पर पहुंचे आला अफसरों ने मौका मुआयना किया, लेकिन घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई। 

घटना जनपद रामपुर के मिलक कोतवाली क्षेत्र के गांव नगली की है जहां गांव निवासी दिव्यांग सर्वेश गांव के ही मोड़ पर पान बीड़ी की दुकान चलाता था। 

दिव्यांश सर्वेश बीते गुरुवार की रात अपनी दुकान में ही सोया हुआ था। रात में ही किसी समय में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। 

हत्या की जानकारी आज शुक्रवार सुबह तब हुई जब गांव का चौकीदार उसकी दुकान पर पहुंचा। चौकीदार ने दुकान में खून से लथपथ दिव्यांग सर्वेश की लाश देखी। 

चौकीदार ने मामले की सूचना परिजनों एवं पुलिस को दी। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उधर सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। परिजनों द्वारा पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close