डीएवी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के प्रथम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

डीएवी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के प्रथम

Tuesday, February 22, 2022 | February 22, 2022 Last Updated 2022-02-22T11:37:39Z
    Share
डीएवी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के प्रथम एक दिवसीय शिविर का हुआ आयोजन 

मुजफ्फरनगर 21 फरवरी डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ ललित कुमार जी द्वारा किया गया प्राचार्य महोदय द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को बताया

 और सभी छात्र छात्राओं में एनएसएस में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान डीन डी ए वी महाविद्यालय श्री देवेश कुमार जी द्वारा सभी छात्र छात्राओं को बताया कि एनएसएस के माध्यम से देश सेवा की प्रेरणा मिलती है।

 कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुरेंद्र पाल जी द्वारा बताया गया एनएसएस के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हम सभी का सर्वांगीण विकास होता है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ योगेश कुमार द्वारा सभी छात्र छात्राओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह द्वारा सभी छात्र छात्राओं को बताया

 कि एनएसएस सेवकों का सर्वप्रथम कार्य पूरे समाज को समझना एवं समाज में क्या-क्या मूलभूत समस्याएं हैं, उनको जानना एवं उनके निवारण के लिए कार्य करना है

।कार्यक्रम के दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय के अंदर सफाई अभियान चलाया गया कार्यक्रम के अंत में सभी एनएसएस के छात्र छात्राओं को एनएसएस की शपथ दिलायी गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close