बरेली । माघ पूर्णिमा के दिन कैलाश गिरि घाट पर गंगा स्नान के दौरान केसरपुर के भरत पाल नाम का व्यक्ति रामगंगा में डूब गया था।उसके डूबने के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की गई थी,लेकिन बीते शुक्रवार तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली थी। बीते बुधवार को गुस्साए परिजनों ने सिरौली-अलीगंज मार्ग पर जाम भी लगा दिया था। गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने चौबारी से गोताखोरों को बुलाया तथा मुरादाबाद से बाढ़ राहत दल 23 वी वाहिनी पीएसी की टीम ने भी संयुक्त रूप से घटनास्थल से एक किलोमीटर तक खोजबीन की लेकिन युवक का शव नहीं मिला था शुक्रवार को भी पीएसी के जवानों ने मोटर बोट से गंगा में तेजी से सर्च ऑपरेशन चलाया।आशंका जताई जा रही थी कि शव रेत में न दब गया हो। प्रशासन के अथक प्रयास के बाद भी शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी थाना प्रभारी सिरौली अश्वनी कुमार,हल्का इंचार्ज सकतावत सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर मौजूद थे
एनडीआरएफ जवान व पीएसी के गोताखोर गोरा घाट तक सर्च अभियान चला रहे हैं। वहीं थाना प्रभारी अश्वनी कुमार युवक के परिजन हो बोर्ड में बैठा कर गोराघाट तक सर्च अभियान चलाया परन्तु उसके शब का कुछ पता नहीं चला इसके अलावा स्थानीय गोताखोर भी युवक की तलाश कर रहे थे ।लेकिन नतीजा शून्य ही रहा था तीसरे दिन भी रामगंगा घाट पर पूरे दिन इलाके के सैंकड़ों लोग व युवक के परिजन घाट पर जमे रहे।
युवक के परिवार वालों का रो रो रो कर बुरा हाल था । ग्रामीणों के समझाने के तमाम प्रयासों के बावजूद भी उनके आंसू नहीं रूक रहे । चौथे दिन फिर वह कैलाश गिरी बाबा की मणि के समीप गंगा घाट पर पहुंच गए और रो-रोकर विलाप करने लगे।
पीसी 23 बटालियन बी कंपनी के जवानों के नाम सुभाष चंद्र, सत्यदेव त्यागी, रोहतास, राजन चौधरी, अमरदीप, आशीष कुमार, सचिन कुमार, रईस खान, रामकुमार, कैलाश कुशवाहा, सभी लोग मिलकर लगातार शब को ढूंढने का प्रयास कर रहे थे
आखिरकार शनिवार को गंगा मे स्नान करने के दौरान डूवे हुये युवक का शव प्रशासन कड़ी मेहनत के बाद ढूंढने मे कामयाब रहा चौथे दिन जाकर युवक का शव बरामद हुआ है
थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने बताया पंचायतनामा भरकर युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है विधिक कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी ।