शाहबाद में चाकू की नोंक पर चिकित्सक से बाइक लूटी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शाहबाद में चाकू की नोंक पर चिकित्सक से बाइक लूटी

Wednesday, February 23, 2022 | February 23, 2022 Last Updated 2022-02-23T13:38:00Z
    Share
शाहबाद में चाकू की नोंक पर चिकित्सक से बाइक लूटी

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24)::रामपुर के शाहबाद में रास्ते के लुटेरों ने भी दस्तक दे दी है। सोमवार रात क्लीनिक बंद कर लौट रहे निजी चिकित्सक को बदमाशों ने शिकार बना लिया। 

पीछा कर उसे रोक लिया और गर्दन पर चाकू रखकर बाइक लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकाते हुए फरार हो गए। रात में पीड़ित पैदल ही घर पहुंचा। सुबह में पुलिस को तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।

घटना जनपद रामपुर के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र की है, जो कि शाहबाद-चंदौसी मार्ग पर घटित हुई। 

ग्राम करैथी निवासी नरेंद्र रस्तोगी क्षेत्र के ही बमनपुरी गांव में क्लीनिक चलाता है। नरेंद्र के मुताबिक रोजाना की तरह सोमवार रात वह क्लीनिक बंद करके गांव लौट रहा था। 

आरोप है कि लश्करगंज गांव के समीप पीछे से बाइकसवार दो बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। थोड़ी ही दूरी पर उन्होंने अपनी बाइक आगे लगाकर उसे रोक लिया और उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया। 

आरोप है कि चाकू की नोंक पर लेने के बाद आरोपी उसकी सीडी डीलक्स बाइक लूटकर ले गए। इसके बाद लुटा-पिटा नरेंद्र पैदल ही घर पहुंचा। 

सुबह में उसने परिजनों को जानकारी दी। नरेंद्र ने बताया कि सुबह में पुलिस को तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close