मुजफ्फरनगर 24 फरवरी डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के दूसरे एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यवाहक प्राचार्या डॉ सुनीता शर्मा जी द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को बताया गया
और सभी छात्र छात्राओं को एनएसएस में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ संगीता श्रीवास्तव द्वारा सभी छात्र छात्राओं को बताया गया कि एनएसएस के माध्यम से देश सेवा की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुरेंद्र पाल जी द्वारा बताया गया एनएसएस के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हम सभी का सर्वांगीण विकास होता है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ योगेश कुमार व डॉ कुलदीप सिंह द्वारा सभी छात्र छात्राओं को सफाई अभियान के लिए प्रेरित किया
एवम महाविद्यालय के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं द्वारा पर्यावरण सुरक्षा, वृक्षारोपण, सड़क सुरक्षा, मतदाता जागरूकता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषयों पर प्लेकार्ड बनाए एवम सभी को जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी एनएसएस के छात्र छात्राओं को एनएसएस की शपथ दिलायी गई। कार्यक्रम के दौरान डॉ रेखा रानी, डॉ प्रीति अग्रवाल, डॉ सविता कुमारी , डॉक्टर सचिन कुमार, डॉ नवीन शर्मा, डॉ अमित मलिक, डॉ विपिन जैन आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।