पुलिस ने गोकशी करते पांच लोगों को किया गिरफ्तार
National 24 live
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (यूपी केसरी 24):: अजीम नगर थाना पुलिस ने गोकशी करते 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी बीते मंगलवार की देर रात घर के अंदर गोकशी कर रहे थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने मौके से कटा हुआ गोवंश पशु एवं काटने के उपकरण बरामद किए।
घटना जनपद रामपुर के अजीम नगर थाना क्षेत्र के बाजावाला गांव की है। जहां बीते मंगलवार की देर रात थाना प्रभारी प्रदीप कुमार को सूचना मिली कि गांव के अंदर घर में गोवंश पशु काटा जा रहा है।
सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुखबिर द्वारा बताए घर की घेराबंदी कर ली। पुलिस जैसे ही घर के अंदर घुसी वहां गोकशी कर रहे आरोपी वहां से भागने लगे।
पुलिस ने उनका पीछा कर पांच आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में बाजा वाला गांव निवासी वसीम, इस्लाम, फारुख, इदरीश एवं उधम सिंह नगर निवासी कासिम है, जबकि वहां से अली नामक एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम ने चौकी प्रभारी जितेंद्र , कांस्टेबल अफजाल अहमद, जोगिंदर सिंह, रविंद्र कुमार, सुमित खरे, ललित कुमार एवं गौरव कुमार आदि शामिल रहे।
रिपोर्ट,
सुधीर शर्मा, रामपुर