पी.आर.पब्लिक स्कूल में रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई
मुजफ्फरनगर 16 फरवरी पचेंडा रोड स्थित पी.आर. पब्लिक स्कूल के विद्यालय प्रांगण में 16 फरवरी दिन बुधवार को रविदास जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ।
विद्यालय के अध्यापक /अध्यापिकाओं ने रविदास जयंती के अवसर पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए।
विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक सिंघल जी ने रविदास जयंती पर रविदास जी द्वारा दिए गए विचारों को सबके समक्ष प्रस्तुत किया।
कक्षा 10 की छात्रा सुरभि गोयल और तनु गर्ग ने रविदास जयंती के अवसर पर उनके द्वारा दी गई सीख को सबके सामने प्रस्तुत किया।
विद्यालय के अध्यापक प्रवीण जयसवाल ने रविदास जी के जीवन के बारे में बच्चों को बताया।विद्यालय के अध्यापक लव कुमार ने रविदास जी द्वारा दिए गए
दोहे और सीख को सबके सामने प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक- अध्यापिकाएं सम्मिलित रहे।