किसानों के लिए डेयरी एवं पशुधन प्रबंधन के अंतर्गत हुआ तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):: जनपद रामपुर के कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा में कृषको की क्षमता संवर्धन हेतु किसानों के लिए लाभदायक डेयरी एवं पशुधन प्रबंधन के अंतर्गत तीन दिवसीय कार्यक्रम दिनांक 26 फरवरी 2022 से 28 फरवरी 2022 तक कृषक प्रशिक्षण पशु पोषण एवं प्रबंधन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मनोज सिंह ने कृषकों को पशु की पोषण आवश्यकताओं के विषय में बताते हुए संतुलित पशु आहार बनाने की विधि के विषय में बताया।
उन्होंने कहा कि यदि पशुओं में ऊर्जा एवं प्रोटीन की कमी होती है तो पशुओं का उत्पादन एवं स्वास्थ्य तुरंत प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि आहार में ऊर्जा प्रोटीन बहुत ही महत्वपूर्ण पोषक तत्व होता है।
साथ ही साथ पशुओं को निरोगी व उत्पादनशील रखने के लिए पशुओं के आहार में खनिज लवण की आवश्यकता होती है। साथ ही उन्होंने बताया कि खनिज तत्वों की पूर्ति करने के लिए खनिज मिश्रण 50 ग्राम प्रतिदिन दुधारू पशुओं के लिए आवश्यक होता है।
केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने कृषकों को हरा चारा उत्पादन की उन्नत तकनीकी के विषय में जानकारी दी। प्रशिक्षण में कृषकों को पशुओं के बच्चों के आहार एवं प्राशन पर जानकारी दी गई।
केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ फेज मोहसिन ने केकृषकों से आवाहन किया कि वह पशुधन की नई तकनीकियो को अपनाकर अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करें।
प्रशिक्षण में डॉ रघुनाथ सिंह, डॉ सुनीता पंथ, डॉ रामाश्रय यादव, श्री रामचंद्र, श्री जितेंद्र, श्री संजीव सिंह, एवं श्री धर्मवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट,