बीआरसी कार्यालय जानसठ पर एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय ई सी सी ई क्रियान्वयन कार्यशाला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बीआरसी कार्यालय जानसठ पर एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय ई सी सी ई क्रियान्वयन कार्यशाला

Tuesday, March 1, 2022 | March 01, 2022 Last Updated 2022-03-01T13:35:10Z
    Share
बीआरसी कार्यालय जानसठ पर एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय ई सी सी ई क्रियान्वयन कार्यशाला 2021-22 का हुआ आयोजन 

मुजफ्फरनगर 28 फरवरी बीआरसी  कार्यालय  जानसठ पर एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय ई सी सी ई क्रियान्वयन कार्यशाला 2021-22 का आयोजन किया गया जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकत्री व परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया गया l

खंड शिक्षा अधिकारी जानसठ डॉक्टर सविता डबराल द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ सरस्वती मां के सामने दीप प्रज्वलित करके किया गया उनके द्वारा सभी प्रतिभागियों को ईसीसीई के बारे में अवगत कराया l

इसके पश्चात शिक्षक संकुल  डॉक्टर सचिन गर्ग ,आरती शर्मा व गौरव कुमार द्वारा  को पीपीटी के माध्यम से सभी सत्रों का संचालन किया और विभिन्न गतिविधियां कराई गई और ए आर पी रविन्द्र कुमार ,कुलदीप कुमार और आदेश शर्मा द्वारा N E P 2020 के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया

अंत में  खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सविता डबराल द्वारा निपुण भारत मिशन की जानकारी देकर कार्यशाला का समापन किया गया l

इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री सुशील कुमार ,डायट मेंटर श्रीमती प्रीति माथुर और प्रभारी सीडीपीओ श्रीमती मुनेश देवी  के द्वारा कार्यक्रम की सफलता पर शुभ कामनाएं दी गईं ल
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close