कृषको की क्षमता संवर्धन हेतु लाभदायक डेयरी एवं पशुधन प्रवर्धन के अंतर्गत हुआ तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कृषको की क्षमता संवर्धन हेतु लाभदायक डेयरी एवं पशुधन प्रवर्धन के अंतर्गत हुआ तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण

Thursday, March 3, 2022 | March 03, 2022 Last Updated 2022-03-03T10:02:54Z
    Share
कृषको की क्षमता संवर्धन हेतु लाभदायक डेयरी एवं पशुधन प्रवर्धन के अंतर्गत हुआ तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): जनपद रामपुर के कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा में कृषको की क्षमता संवर्धन हेतु किसानों के लिए लाभदायक डेयरी एवं पशुधन प्रवर्धन के अंतर्गत चारा एवं दाना प्रौद्योगिकी पर 1 मार्च 2022 से 3 मार्च 2022 तक तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
प्रशिक्षण में केंद्र के पशु वैज्ञानिक डॉ मनोज सिंह ने कृषकों को  अपारंपरिक चारा के विषय में बताते हुए पशुओं को पारंपरिक एवं स्थानीय रूप से उपलब्ध शतिव अवयवों से संतुलित आहार बनाने की विधि के विषय में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पशुओं के उत्पादन एवं बढ़वार के अनुसार आहार देने की भी सलाह दी। 
उन्होंने किसानों को पशुओ हेतु पशु चॉकलेट के विषय में भी बताया। साथ ही साथ उन्होंने पुआल एवं गेहूं के भूसे को यूरिया से उपचारित कर पशुओं को खिलाने की भी सलाह दी। 
केंद्र के वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र सिंह ने कृषकों को वर्ष भर हरा चारा उत्पादन की उन्नत तकनीकी एवं संरक्षण के विषय में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में कृषकों को पशुओं के बच्चों के आहार एवं प्राशन पर भी जानकारी दी। गई
 केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ फेज मोहसिन ने कृषको से आवाहन किया कि वे पशुओं की नई तकनीकों को अपनाकर अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त करें। प्रशिक्षण में डॉ रघुनाथ सिंह, डॉ सुनीता पंथ, श्री देवकीनंदन, नंदकिशोर, केशव दत्त शर्मा, रामचंद्र, धर्मवीर, झम्मन सिंह, श्रीमती वीरवती एवं कुसुम आदि उपस्थित रहे। 
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close