कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा में फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय किसान मेला एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद का हुआ आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा में फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय किसान मेला एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद का हुआ आयोजन

Tuesday, March 15, 2022 | March 15, 2022 Last Updated 2022-03-15T15:25:34Z
    Share
कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा में फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय किसान मेला एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद का हुआ आयोजन

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): जनपद रामपुर के कृषि विज्ञान केंद्र धमोरा में आज 15 मार्च 2022 को फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत एक दिवसीय किसान मेला का आयोजन किया गया, साथ ही मेले में कृषक वैज्ञानिक संवाद का भी आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री देवकरण गंगवार ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि श्री गंगवार ने कार्यक्रम के संबोधन में कृषको से आवाहन किया कि वह धान की फसल की पराली को न जला कर उसे खेत में ही सडा़कर अपने खेत को उपजाऊ बनाएं जिससे प्रदूषण भी नहीं होगा तथा अगली फसल में कम लागत लगाकर फसल की अच्छी उपज पा सकोगे। 

इसी प्रकार कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री रामपाल सिंह (पूर्व मुख्य विकास अधिकारी) ने भी फसल के अवशेष को न जला कर उसे मशीन के द्वारा काटकर तथा सड़ाकर खेत में उपयोग करने की सलाह दी। 
इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक श्री अशोक कुमार यादव ने किसानों से कृषि तकनीकी को अपनाने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। 

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर नरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में फसल अवशेष प्रबंधन पर पराली को जलाने से होने वाले नुकसान तथा पराली का मशीनों द्वारा प्रबंधन कैसे करें के विषय में विस्तृत जानकारी दी। 
केंद्र की वैज्ञानिक डॉ सुनीता पंत ने मृदा एवं मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए फसल अवशेष प्रबंधन के विषय में जानकारी दी। इसी प्रकार कार्यक्रम में केंद्र के पशु वैज्ञानिक डॉ मनोज सिंह ने फसल अवशेष को (धान का पुआल) यूरिया द्वारा उपचारित कर उसकी पौष्टिकता के विषय में बताते हुए पशुओं को खिलाने के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। 

इसके साथ ही उन्होंने किसानों को धान के पुआल के साथ 50 ग्राम खनिज मिश्रण खिलाने की भी सलाह दी। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी श्री नरेंद्र पाल सिंह ने किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी। सीमैप सीआरआई पंतनगर के वैज्ञानिक ने मेंथा फसल की तकनीकी जानकारी दी। 

इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ आर.एन सिंह ने कृषकों को मछली उत्पादन की तकनीकी जानकारी दी। साथ ही किसान मेले में कृषक वैज्ञानिक संवाद का भी आयोजन हुआ जिसमें किसानों को सवाल का जवाब देने पर इनाम भी दिया गया जिसमें कई कृषकों ने भाग लिया। 

कार्यक्रम में श्री रामपाल आर्य सभापति साधन सहकारी समिति रामपुर, सुभाष भटनागर सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा ने किसानों को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ नरेंद्र सिंह ने किसान मेला एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद में आए सभी अतिथियों, कृषकों व आगंतुकों को धन्यवाद प्रेषित किया।
रिपोर्ट, 
सुधीर शर्मा, रामपुर
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close