शाहबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच किया जलाभिषेक:शिव भक्तों ने पूजा कर मांगी मन्नत, देश में सुख-समृद्धि की कामना
National 24 live
शाहबाद, रामपुर
शाहाबाद में मंगलवार को लक्खी बाग स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर कांवरियों एवं क्षेत्र के शिव भक्तों ने महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। मंदिर पर जलाभिषेक कर भगवान भोले शंकर को प्रसन्न किया।
बीते 2 वर्षों से कोविड-19 महामारी के चलते श्रद्धालु प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक नहीं कर पा रहे थे, लेकिन इस बार भक्तों ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ जलाभिषेक कर भोले का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाशिवरात्रि के पर्व पर जलाभिषेक करने आए श्रद्धालु ने संसार को सुख समृद्धि एवं स्वस्थ रखने की मन्नत मांगी।
शाहबाद क्षेत्र के लोग जो कि हरिद्वार कावड़ लेने के लिए गए हुए थे, वह सोमवार की रात को ही वापस आ गए थे। उन्होंने शिव मंदिर पर रात्रि विश्राम किया। सुबह पूजा अर्चना कर शिव का जलाभिषेक किया। वहीं शिवरात्रि के मेले में लगी दुकानों से बच्चों ने जमकर खरीदारी की।
सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाल शाहबाद संजय तोमर, एसआई कमलेश कुमार, ज़ाकिर अली, कांस्टेबल नीरज त्यागी, भूपेंद्र सिंह, मोनू, दीपक तेवतिया के साथ मेले में किसी तरह से कोई अव्यवस्था ना हो, इसके लिये पुलिस निरीक्षण करती रही। भारी वाहन का प्रवेश वर्जित रहा। कोतवाल संजय तोमर ने शिव मंदिर के दोनों ओर बेरीकेडिंग कर बड़े वाहनों को रोक दिया।
शाहाबाद से
रिपोर्ट नारायण हरि शर्मा