शिक्षा राज्यमंत्री गुलाबों देवी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शिक्षा राज्यमंत्री गुलाबों देवी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

Saturday, April 9, 2022 | April 09, 2022 Last Updated 2022-04-09T15:44:51Z
    Share
शिक्षा राज्यमंत्री गुलाबों देवी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण

नेशनल न्यूज़ 24: श्रीमती गुलाबो देवी माननीय मंत्री माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा आज दिनांक 9 अप्रैल 2022 को जनपद बदायूं में माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा वर्ष 2022 की प्रथम पाली हाई स्कूल सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में लाला गणेशी लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओरछी बदायूं, रामवती देवी इंटर कॉलेज फैजगंज बेहटा बदायूं, नारायण भट्ट इंटर कॉलेज मुड़िया धुरेकी बदायूं, मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली बदायूं, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिसौली एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली बदायूं का औचक निरीक्षण किया। 
सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट केंद्र व्यवस्थापक एवं सहायक केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित पाए गए। माननीय मंत्री जी के निरीक्षण के समय सभी केंद्रों के वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशील पाए गए। 

जिस स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्र रखे हुए हैं उसका भी निरीक्षण किया गया। परीक्षा केंद्र नारायण भट्ट इंटर कॉलेज मुड़िया धुरेकी बदायूं में कक्षों कक्षाओं में पंखे बंद पाए गए एवं रोशनी की कमी पाए जाने पर माननीय मंत्री जी महोदय द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए केंद्र व्यवस्थापक को आगामी परीक्षा से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए। 

अन्य सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होती पाई गई निरीक्षण के समय श्री अजय कुमार द्विवेदी संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल बरेली एवं डॉ प्रवेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूं उपस्थित रहे। 
बदायूं से editor-in-chief 
राहुल शर्मा नेशनल लाइव न्यूज़
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close