पैसे के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित आठ लोग घायल उपचार के दौरान महिला की हुई मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पैसे के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित आठ लोग घायल उपचार के दौरान महिला की हुई मौत

Tuesday, July 26, 2022 | July 26, 2022 Last Updated 2022-07-27T04:32:33Z
    Share
पैसे के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में एक महिला सहित आठ लोग घायल उपचार के दौरान महिला की हुई मौत

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): रामपुर पटवाई थाना क्षेत्र के मढ़ौली गांव में शराब पीकर पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में एक महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। 

घटना जनपद रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मढ़ौली निवासी प्रथम पक्ष गोविंदा और शीशपाल नीरज पुत्र गण होरीलाल तथा चेतराम पुत्र बाबूराम एवं द्वितीय पक्ष के ब्रह्मपाल,

गुड्डू, महेंद्र पुत्र छेदालाल उर्फ छिद्दन तथा राजकुमार पुत्र धर्मपाल में दिनांक 24 जुलाई 2022 को रात्रि लगभग 9:00 बजे शराब पीकर पैसे के लेनदेन को लेकर आपस में मारपीट हो गई। 

मारपीट में एक महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान महिला राममूर्ति देवी पत्नी छेदा लाल उर्फ छिद्दन की मौत हो गई। 

पुलिस ने मृतक महिला का पंचनामा भरकर द्वितीय पक्ष की ओर से प्रथम पक्ष के गोविंदा और शीशपाल नीरज पुत्र कर्ण होरीलाल चेतराम पुत्र बाबूराम के विरुद्ध धारा 304 504 506 में मुकदमा पंजीकृत कर अपनी कार्यवाही शुरू की।

जिसमें तीनों अभियुक्तों को पुलिस की टीम ने मिलक सकरोल के हनुमान चौराहा के निकट गिरफ्तार कर गया। तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close