किसानों की समस्याओं को लेकर मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन मिलक में किया गया
जनपद रामपुर के अंतर्गत नगर मिलक में भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के बैनर तले किसानों की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय पंचायत का आयोजन किया गया। एकदिवसीय पंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव माननीय नौसिंह ने की।
किसान समस्याओं की आम पंचायत मैं भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने बिजनौर से आकर किसानों की समस्याओं को सुना तथा किसानों की कई समस्याओं से संबंधित मामलों में स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारियों से भेंट की तथा कई मामलों को निस्तारित किया।
पंचायत में उपस्थित कई किसानों ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर आदेश शंखधार नामक व्यक्ति के द्वारा माननीय चौधरी राकेश सिंह टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता
भारतीय किसान यूनियन पर अशोभनीय तथा अमर्यादित शब्दों के माध्यम से टिप्पणी करने के संबंध में विरोध जताया तथा माननीय चौधरी राकेश सिंह टिकैत जी के सम्मान को ध्यान में रखते हुए
सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर अभद्र अशोभनीय तथा अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले आदेश शंखधार नामक व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की।
मिलक पंचायत में उपस्थित किसानों के विरोध को गंभीरता से समझते हुए संगठन के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर तथा जिला अध्यक्ष जनपद रामपुर हसीब अहमद ने उत्तेजित किसानों को भरोसा दिलाते हुए
कहा कि प्रत्येक दशा में माननीय चौधरी राकेश सिंह टिकैत के सम्मान की रक्षा की जाएगी तथा अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
पंचायत की कार्यवाही को समाप्त करने के उपरांत मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर तथा जिला अध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में किसान यूनियन के तमाम पदाधिकारियों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी मिलक तथा कई
अन्य स्थानीय आला अधिकारियों से किसानों की समस्याओं के संबंध में भेंट वार्ता की
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे नगर मिलक के नगर अध्यक्ष शब्बन मियां आज़र उवैसी,
मिलक ब्लॉक अध्यक्ष एमडी कादरी, नगर मिलक ब्लॉक उपाध्यक्ष संजू खान, मोहम्मद मुस्तकीम जिला मीडिया प्रभारी, राहत खान तहसील अध्यक्ष, सुभाष चंद शर्मा जिला महासचिव रामपुर ,
खुशीराम यादव ब्लॉक अध्यक्ष शाहबाद, रंजीत यादव, सुभाष यादव शाहबाद, हबीब अहमद ग्राम अध्यक्ष, वसीम खान, रिजवान कुरैशी, मोहम्मद इस्लाम कुरेशी, मोहम्मद हसनैन, तथा मिलक क्षेत्र के सैकड़ों किसान भाई उपस्थित रहे