मतदान 5 दिसंबर का दिन नजदीक होने पर प्रचार में तेजी प्रत्याशियों ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):
रामपुर,37 नगर विधानसभा के उपचुनाव में प्रत्याशियों की प्रचार में आज सोमवार 28 नवंबर 2022 को भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना उर्फ हनी के डोर टू डोर प्रचार में समर्थकों ने आज कई गांवों में जाकर जनसंपर्क किया।
जिसमें नरपत नगर, लालपुर, अली नगर, कल्याणपुर पट्टी, अब्बास नगर एवं रानी की मड़ैया आदि अनेकों गांवों में भ्रमण कर लोगों से भाजपा प्रत्याशी से श्री आकाश सक्सेना उर्फ हनी को वोट देने की अपील की गई।
जनसंपर्क अभियान में विकास सक्सेना, मित्रपाल यादव, विजेंद्र शर्मा, धर्मपाल सैनी एवं प्रमोद यादव के साथ-साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।