सवारियां बैठाने को लेकर दो ई- रिक्शा चालक आपस में भिड़े
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24):रामपुर शाहबाद रोड पर सवारियां बैठाने को लेकर ई-रिक्शा चालक आपस में भिड़ गए। मामला बढ़ने पर यात्रियों ने ही दोनों को समझा बुझाकर शांत कराया।
मामला पटवाई का है
जहाँ चौराहे से थोड़ी आगे दो ई- रिक्शा रामपुर आने के लिए खड़ी थीं। इस बीच तीन यात्री आए और एक ई- रिक्शा में बैठने लगे। इतने में दूसरा चालक उन्हें पकड़कर अपनी रिक्शा की ओर से ले गया।
यह बात दूसरे चालक को नगवार गुजरी। इस बात को लेकर दोनों ई-रिक्शा चालको में विवाद होने लगा। विवाद बढ़ता देख यात्रियों ने ही बीच में जाकर दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
संवाददाता सुधीर शर्मा रामपुर