परिषदीय स्कूलों में नेट परीक्षा का हुआ आयोजन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

परिषदीय स्कूलों में नेट परीक्षा का हुआ आयोजन।

Friday, November 25, 2022 | November 25, 2022 Last Updated 2022-11-25T10:46:34Z
    Share
परिषदीय स्कूलों में नेट परीक्षा का हुआ आयोजन।

 सहसवान आज कक्षा 1-से 8 तक के बच्चों ने दी ओएमआर शीट से परीक्षा।
  मुजरिया-ब्लॉक संसाधन केंद्र कोल्हाई से संचालित सहसवान ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों की निपुण असेसमेंट टेस्ट परीक्षा ब्लॉक के 190 केंद्रों पर आयोजित की गई।
    बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित निपुण लक्ष्य आकलन परीक्षा जनपदीय अधिकारियों के आदेशों के अनुसार सुबह 9,30 पर शुरू की गई जिसमें कक्षा 1,2,3 की परीक्षा 9,30 बजे से जबकि 4,5 और6से8 की परीक्षा 12,30 से 2 बजे तक सम्पन्न हुई।

    सहसवान ब्लॉक की नेट की परीक्षा खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार के निर्देशन में सम्पन्न हुई।परीक्षा का निरीक्षण जनपद के नामित अधिकारी ,खंड विकास अधिकारी,डायट प्रवक्ता,एआरपी ओमप्रकाश, राजन यादव,जमील अहमद, सोमेंद्र कुमार,व अब्दुल खालिद द्वारा न्यायपंचायत बार किया गया।

   परीक्षा में पहली बार ओएमआर शीट पर परीक्षा देने से बच्चों में उत्साह दिखाई दिया,साथ ही बच्चों की उपस्थिति बहुत अच्छी रही।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close