मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आग्रह करेंगे कि वह चुनाव आयोग से कहकर भाजपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाण-पत्र दिला दें: आजम खान
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर।
पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और चंद्रशेखर भी रामपुर आएंगे। कहा कि हम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आग्रह करेंगे कि वह चुनाव आयोग से कहकर भाजपा प्रत्याशी को जीत का प्रमाण-पत्र दिला दें। क्योंकि, एक बार फिर पुलिस ने महिलाओं और रामपुर के लोगों पर जुल्म शुरू कर दिए गए हैं।
तोपखाना रोड स्थित कार्यालय पर हुई पत्रकार वार्ता में आजम खां ने कहा कि सवाल यह है कि यह लोग किस बात के लिए आ रहे हैं क्योंकि, चुनाव तो यहां है ही नहीं, आज ही तकरीबन 50 घरों के दरवाजे तोड़े हैं सड़कों से कई बेगुनाहों को उठाकर ले गए हैं। जिस भाषा का इस्तेमाल किया है
उसमें हमारी पत्नी और शहर की पूर्व विधायक और सांसद डा. तजीन फातिमा से कहा गया कि अपने घरों में रहो। महिलाओं के साथ अमानवीयता की जा रही है। सफाई मशीन की बाबत कहा उसमें एक नाम दर्शाया गया है जबकि, नगर पालिका की तरफ से इस बात का इंकार है कि मशीन उनकी है। उसके घर के दरवाजे को तोड़ दिया जाना शर्मनाक है। कहा कि यह मखसूस आबादी का शहर है
इसके लिए जो हो रहा है वह बर्दाश्त से बाहर है। कहा कि अखिलेश यादव रामपुर आएंगे तो हम उनसे यह आग्रह करेंगे कि वह इलेक्शन कमीशन से यह निवेदन करें कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत का प्रमाण-पत्र दे दे। क्योंकि जब चुनाव हो ही नहीं रहा है गलियों में फ्लैग मार्च कराया जा रहा है और कहा जा रहा है
कि घरों से बाहर निकलना नहीं। उन्होंने कहा कि रामपुर की मजलूम जनता के साथ बहुत जुल्म हो रहा है। कहा कि मेरी बुराइयों को नजर अंदाज कर दें कि मैं सजायाफ्ता हूं और मुझे वोट देने का अधिकार भी नहीं है।
लेकिन, एक ऐसा व्यक्ति जो बेदाग है वह पठान नहीं लेकिन, इंसान तो है उसको जिताइये। कहा कि हमें नहीं बचाइये लेकिन, अपने शहर के लोगों को बचाइये क्योंकि वह बहू बेटियां आपकी भी हैं।