जनसंपर्क अभियान में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना का ग्राम दनियापुर में हुआ तूफानी दौरा
रामपुर उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): आज दिनांक 26 नवंबर 2022 को जनपद रामपुर के शहर विधानसभा 37 सीट की भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने अपने समर्थकों के साथ दनियापुर का तूफानी दौरा किया। जहां ग्राम वासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने ग्राम प्रधान राजेंद्र गंगवार के आवास पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद रामपुर में आज से 50 वर्ष में जो विकास नहीं हुआ उसको योगी जी के शेष साड़े 4 साल में मैं करके दिखाऊंगा। उन्होंने कहा कि किसी समय उत्तर प्रदेश में रामपुर भी एक औद्योगिक नगरी के नाम से जाना जाता था। जो कि आज एक इतिहास के पन्नों में सिमट कर रह गया है। विधायक बनने के बाद मैं फिर रामपुर को एक नई औद्योगिक नगरी बनाना चाहता हूं। साथ आए पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार ने भी सभी ग्राम वासियों से
भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को वोट देने की अपील की। भ्रमण में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के साथ पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार तथा अन्य नेता गणों के साथ कई भाजपा समर्थक मौजूद रहे।