अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन की महिला प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन।
अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रश्मि वार्ष्णेय ने श्री भूशंकर वार्ष्णेय के आवास पर बैठक आयोजित की जिसमें उन्होंने अपनी राष्ट्रीय टीम का विस्तार किया
उन्होंने श्रीमती सुनयना वार्ष्णेय को राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे समाज में समाज सेवा और
बेटियों की सुरक्षा के लिए अपने तन मन धन से सेवा करेंगे इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आशुतोष वार्ष्णेय युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
नीरज वार्ष्णेय गोपी ऑयल मिल विनोद वार्ष्णेय एवं मृदुल वार्ष्णेय, मयंक वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय श्रीमती शीतल वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे
संवाददाता नेत्रपाल सिंह