19 दिसम्बर को दिल्ली में किसान गर्जना रैली करेगा भारतीय किसान संघ : शंखधार
रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर( एन 24): रामपुर,
मिलक। भारतीय किसान संघ के स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बोलते हुए जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि भारतीय किसान संघ किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में उन्नीस दिसम्बर को किसान गर्जना रैली करने जा रहा है।
जिसमें प्रमुख रूप से किसानों को फसलों में लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य मिले, किसान सम्मान निधि की राशि को छे हज़ार रुपए से बढ़ाकर बारह हज़ार रुपए किया जाए, कृषि उपयोग में आने वाले सभी उत्पादों को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाए,
फसल अवशेष जलाने पर दण्ड का प्रावधान तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए। आदि प्रमुख मांगों को लेकर पूरे भारत से पांच लाख किसानों के पहुंचने की योजना है।
इसी क्रम में जिला रामपुर से बसों द्वारा एक हज़ार किसान भाई 18 दिसम्बर की रात्रि में प्रस्थान करेंगे। इसके सम्बन्ध में आज क्षेत्र में प्रचार प्रसार हेतु किसान गर्जना रैली के पोस्टर का विमोचन किया गया।