शराफत समीर के निधन पर शोक व्यक्त किया गया
बिसौली-उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में नेहरू इंटर कालेज रुदायन के युवा शिक्षक शराफत समीर के आकस्मिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। क्षेत्र की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने उनकी याद में दो मिनट का मौन रखकर पठन पाठन स्थगित कर दिया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शोक सभा मे जिला अध्यक्ष देशराज सिंह यादव ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि शराफत समीर अपने साथियों व बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय शिक्षक थे। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
शोक सभा में देशराज सिंह यादव,जिला मंत्री आलोक पाठक, पुष्पदेव भारद्वाज ,राकेश कुमार शर्मा ,राकेश कुमार शर्मा,डॉ0 नरेश चन्द गुप्ता शहादत बख्श,
राजकुमार शर्मा आदि थे।
इधर क्षेत्र के सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया,नेहरू इंटर कालेज रुदायन,राम शरण इंटर कालेज मई बसई में भी शोक सभा में शराफत समीर के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।