छाबड़ा में हुई दौड़ प्रतियोगिता, विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित
संभल। चंदौसी क्षेत्र के गांव छाबड़ा में रविवार को सुबह दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन मोहित श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि (फौजी)श्री अजय ठाकुर के द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया गया। जिस में 100 मीटर बालक वर्ग में पवन शर्मा प्रथम,आकाश शर्मा द्वितीय, रहे।
200 मीटर में आलोक तिवारी प्रथम, देवकीनंदन मौर्य द्वितीय रहे। 400 में हेमंत कुमार प्रथम आलोक कुमार द्वितीय रहे।
श्री अमित ठाकुर और श्री अभिषेक सक्सेना ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
इस कार्यक्रम के दौरान रोहताश शर्मा, सौरभ ठाकुर, नीरज श्रीवास्तव, सुमित श्रीवास्तव, गोलू कुमार,शिवम शर्मा , विक्रांत ठाकुर आदि सभी उपस्थित रहे।