बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बलिदान दिवस पर पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24): रामपुर,
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज, भावाधस (भीम) के द्वारा आज बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का बलिदान दिवस आज वाल्मीकि मंदिर कोसी रोड पर मनाया गया जहां दलित समाज के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर पुष्प अर्पित किए
और उनके विचारों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया गया भावाधस के राष्ट्रीय प्रमुख भीम अनार्य ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की आज ही के दिन 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली मैं अपने आवास 26 अलीपूरा रोड दिल्ली में अंतिम सांस ली
और उनका अंतिम संस्कार मुंबई में हुआ बाबासाहेब के जीवन पर दलितों पिछड़ों और महिलाओं के लिए संघर्ष किया और अंतिम सांस तक देश से छुआछूत, अस्पस्कृता, भाईचारा के लिए कार्य करते रहे।
इस अवसर पर रामगोपाल कटारिया, हरि भजन, विमल राज, शिवम भारती, माइकल बाल्मीकि, कमल अंबेडकर, राजेंद्र कुमार, अभिषेक बाबू, कुणाल,
ओम बाबू, डीके भारती, कमल द्रविड़, राममोहन, जीत कुमार, आदि ने विचार रखे अध्यक्षता डॉ सुमन लाल एवं संचालन राजू अंबेडकर ने किया।