सहसवान नगर में आज दूसरे दिन भी जीएसटी टीम को लेकर दुकानदारों ने ज्यादातर दुकानें रखी बंद खौफ।
सहसवान जीएसटी टीम के आने की सूचना से 2 दिन से सहसवान का सर्राफा मार्केट, कपड़ा व्यवसाई, जूता चप्पल कारोबारी, मेडिकल, परचूनी, मिठाई विक्रेता, बर्तन व्यवसाई, रेडीमेड गारमेंट्स,
आदि दुकानों का बंद होना एक सवालिया प्रश्न है इन दुकानदारों को जब भनक लगी कि जीएसटी टीम नगर में आ रही है तो कल बुधवार एवं बृहस्पतिवार को ज्यादातर दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखें और कुछ दुकानदारों ने दुकानें खोली लेकिन सवाल यह उठता है कि सर्राफा व्यापारियों ने एक राय
होकर शनिवार तक के लिए अलाउंस कर अपनी-अपनी दुकानें बंद करने के लिए समस्त दुकानदारों से आग्रह किया आखिर क्यों नगर में लोगों का कहना है कि यहां पर ज्यादातर दुकानदार जीएसटी बिल नहीं देते और बाहर से माल लाने की भी बाहर से जीएसटी चोरी करते हैं
आखिर क्यों जबकि उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार जीएसटी के लिए तरह तरह के कानून बनाए हैं आखिर उसका पालन करने के लिए दुकानदार क्यों नहीं खरे उतर रहे जबकि नियम है कि प्रत्येक दुकानदार को उपभोक्ताओं को दिया गया राशन एवं सामान की रशीद एवं जीएसटी बिल देना चाहिए